फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ज्वेलरों की हड़ताल से बंद रहे स्वर्ण बाजार

Wed, 10 Feb 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से किसी भी व्यक्ति को दो लाख या फिर उससे अधिक का सोना खरीदने पर पैन कार्ड नंबर लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस फैसले का ज्वेलर्स एसोसिएशन ने विरोध करना शुरू कर दिया है। ज्वेलर्स का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बाद उनके काम में मंदी आनी शुरू हो जाएगी।

इसके खिलाफ जैम एंड ज्वेलरी फेडरेशन के आह्वान पर देश भर में ज्वेलर्स ने बुधवार को हड़ताल रखी। इस वजह से स्वर्ण बाजार में कामकाज ठप्प रहा है।

इससे सरकार को लाखों का मिलने वाला रेवन्यु नहीं मिल पाया है। स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह और जालंधर सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा व उप प्रधान राजेश कपूर ने कहा कि पहले लोग अगर 5 लाख तक का सोना खरीदते थे तो ही उन्हें पैन कार्ड का नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन सरकार ने इस रकम को कम करके 2 लाख कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अब 2 लाख तक का सोना खरीदने से भी परहेज करेगा। इससे उनका धंधा मंदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सोना गांव के लोग खरीदते हैं और वहां के लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एनआरआई भी सोना खरीदते हैं और उनके पास भी पैन कार्ड नहीं होता है। यह व्यवस्था लागू होने से यह दोनों ही सोना खरीदने से परहेज करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले को नहीं बदला तो यह हड़ताल लंबी चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें