पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की ओर से मंगलवार को मोटरसाइकिल पर शहर में रोष मार्च कर कोटकपूरा चौक में जाम लगाया गया। इस दौरान कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब आधा घंटा जाम लगा कर्मियों ने यातायात भी ठप किया।
जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा ने कहा कि बीते पांच दिनों से कलम छोड़ हड़ताल चल रही है। मगर राज्य सरकार की ओर से उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार दीवाली के तोहफे के तौर पर छह प्रतिशत डीए की किस्त जारी कर मुलाजिमों से मजाक कर रही है। कर्मचारी वेतन कमीशन का गठन करने, डीए की किस्तों का बकाया देने, खजाने पर लगी अघोषित पाबंदी हटाने, 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की।
इस दौरान वरिंदर ढोसीवाल, नछत्तर सिंह, हरजिंदर सिंह सिद्धू, काला सिंह बेदी, मनदीप भंडारी, गुरलाल सिंह, अशोक कुमार, सुखमंदर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरभेज सिंह, गुरमेल सिंह, बीरबल शर्मा, बिमला, नीलम, नसीब कौर, दविंदर कौर, गुरदीप कौर, सुखजिंदर सिंह खालसा और दीपक कुमार मौजूद थे।