फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अजब वाकया: नशे से परेशान युवक पहुंचा थाने, सुनवाई न होने पर पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा

Thu, 09 Apr 2026 11:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने पहुंचा था। उसने कथित तौर पर पुलिस से इलाके में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में नशे से परेशान एक युवक ने बिलगा थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब हरकत कर दी। वह थाने से पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर भाग गया। इतना ही नहीं, उसने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट न होने पर अपनी बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने पहुंचा था। उसने कथित तौर पर पुलिस से इलाके में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया। युवक पुलिस की टोपी पहनकर और डंडा हाथ में लेकर कंदोला खुर्द गांव पहुंचा। वहां एक परिवार को नशा न बेचने की चेतावनी देने लगा। परिवार ने उसे बहाने से घर के अंदर बुलाया और काबू कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपना सामान बरामद कर लिया। 

थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने कहा कि यह घटना थाने के अंदर नहीं, बल्कि नाके की है। फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें