फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की महिला ने फ्लाइट में तोड़ा दम: बेटी से मिलने कनाडा जा रही थी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

Tue, 18 Mar 2025 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

कहावत है कि मौत कभी बताकर नहीं आती। ऐसा की कुछ हुआ है पंजाब की महिला के साथ जो कनाडा की फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। महिला अपनी बेटी से मिलने कनाडा जा रही थी। 
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की महिला की आसमान में उड़ रहे विमान में दम तोड़ दिया। महिला कनाडा की फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा जा रही थी। फ्लाइट में सवार महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला कनाडा के एक एरयपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पर जा रही थी कि अचानक फ्लाइट में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। महिला को अस्पताल ले भी जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते ही महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान जालंधर के भोगपुर की रहने वाली परमजीत कौर गिल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भोगपुर की रहने वाले परमजीत कौर गिल अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा गई थी। महिला कनाडा में एक शहर से दूसरे शहर में हवाई यात्रा कर रही थी। फ्लाइट में परमजीत कौर की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना तुरंत फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई, जिसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में तय समय से पहले किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतारा गया। उक्त जगह से तुरंत उस महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हालांकि फिलहाल महिला की मौत का कारण क्या था, यह साफ नहीं हो पाया है। महिला परमजीत की मौत की खबर से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें