टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर के शुरू होने से प्रोडक्ट और प्रोसेस डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और स्किल डेवलपमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
केंद्र सरकार द्वारा जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर स्थापित करने की घोषणा को खेल उद्योग जगत ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। लंबे समय से खेल उद्योग संघ जालंधर में आर एंड डी सेंटर की मांग करता आ रहा था, जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
इस सेंटर के शुरू होने से प्रोडक्ट और प्रोसेस डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और स्किल डेवलपमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्योगपतियों ने उदाहरण देते हुए कहा कि मेरठ (उत्तर प्रदेश) में वर्षों से चल रहे ऐसे ही केंद्र ने वहां के खेल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
खेल उद्योग संघ पंजाब की विशेष बैठक कन्वीनर विजय धीर, सह-कन्वीनर प्रवीण आनंद और रमेश आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में कारोबारी नेता रविंदर धीर ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर लघु और कुटीर उद्योगों के लिए आने वाले समय में बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से मांग की गई कि जालंधर के खेल उद्योग को स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि छोटे मैन्युफैक्चरर्स को उचित दरों पर कच्चा माल मिल सके। बैठक के अंत में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों की शहादत और शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।