फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आरटीए रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध हालात में माैत, फ्लैट के बाथरूम में मिली लाश; जांच शुरू

Wed, 31 Dec 2025 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

रविंदर सिंह गिल चंडीगढ़ हेड ऑफिस में तैनात थे और उन्हें जालंधर आरटीए का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था।
विज्ञापन
आरटीए रविंदर सिंह गिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में मिला। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

रविंदर सिंह गिल चंडीगढ़ हेड ऑफिस में तैनात थे और उन्हें जालंधर आरटीए का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए के गनमैन ने जब उन्हें बाथरूम में अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रविंदर सिंह गिल अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं, जिनमें से एक की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। उनका अंतिम संस्कार बठिंडा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें