लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट एलएपीडी के अनुसार डाउनटाउन में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना के पास गुरप्रीत सिंह सड़क पर लोगों को धारदार हथियार दिखाकर धमका रहा था। पुलिस ने उसे हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका में लॉस एंजिल्स में सरेआम हथियार लहराने पर एक सिख युवक को गोलियों से भून दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट एलएपीडी के अनुसार डाउनटाउन में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना के पास गुरप्रीत सिंह सड़क पर लोगों को धारदार हथियार दिखाकर धमका रहा था। पुलिस ने उसे हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी।
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। साफ देखा जा सकता है कि वह खंडे के साथ पहले गतका के करतक जैसी हरकतें करता है। पुलिस के अनुसार उसने कार में बैठकर पुलिस पर बोतलें फेंकी और कार को तेज गति से भगाया। फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास, गुरप्रीत धारदार लेकर सीधे पुलिस की तरफ बढ़ा को उसे गोलियां मार दी गईं।