फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से अवैध कब्जों को हटाया

विज्ञापन
नगर निगम की तहबाजारी टीम और कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सड़कों पर हुए अवैध कब्जो को हटाते हुए - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
वीरवार को नगर निगम की तहबाजारी टीम और कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की ट्रैफिक समस्या को सुधारने को लेकर फिर से सड़कों पर हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। तहबाजारी विभाग ने ज्योति चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, प्रताप बाग के आसपास के एरिया में कार्रवाई करते हुए सड़कों पर किये गए अवैध कब्जों को तहत नहस कर दिया। निगम टीम की डिच मशीन ने कुछ ही मिनटों में अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार दुकानदारों को सड़कों पर किए कब्जे हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। लेकिन ऐसा ना होने पर निगम टीम ने आज सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को गिरा दिया। तमाम दुकानदारों ने निगम की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया, मगर डिच मशीन को नहीं रोका गया। कई दुकानों के आगे थोड़ा बहुत सामान पड़ा था उनको वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। दुकानों के बाहर सड़क पर बनाए गए स्टालों और टेबल को गिराने के साथ सड़कों पर पड़े बिल्डिंग मैटेरियल के सामान को भी उठा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें