फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Mayor Election: आप का मेयर बनना तय, भाजपा-कांग्रेस की तीन और दो आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

Mon, 23 Dec 2024 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी ने वार्ड 65 से पूर्व डिप्टी मेयर अनीता राजा को हराने वाली कांग्रेसी पार्षद प्रवीण वासन और वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को पार्टी में शामिल करवाया। वासन को मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मनमीत को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल कराया।
विज्ञापन
जालंधर में कांग्रेसी पार्षद को आप में शामिल करवाते मंत्री हरभजन ईटीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में आप का मेयर बनेगा। नगर निगम चुनाव में 38 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने दो कांग्रेसी महिला पार्षदों सहित एक आजाद को अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं भाजपा की सुलेखा भगत व आजाद तरसेम लखोत्रा आप में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने वार्ड 65 से पूर्व डिप्टी मेयर अनीता राजा को हराने वाली कांग्रेसी पार्षद प्रवीण वासन और वार्ड 47 से पार्षद मनमीत कौर को पार्टी में शामिल करवाया। वासन को मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मनमीत को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल कराया। वार्ड 81 से चुनाव जीती आजाद उम्मीदवार सीमा भी पार्टी में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस के 24 पार्षद थे जो अब 22 रह गए हैं। भाजपा के पास 19 पार्षद है। बहुमत के लिए 43 पार्षद चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें