फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की ठाकुर हत्याकांड: सामने आई विवाद की कहानी, किस आरोप में आमने-सामने आए थे दोनों पक्ष; देखें वीडियो

Thu, 26 Nov 2026 01:18 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में मंगलवार रात लक्की ठाकुर की गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाते समय हमला कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर उनके हाथ की उंगलियां काटकर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में शिवसेना नेता नरिंदर थापर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को फतेहगढ़ साहिब के पास एक ढाबे से पकड़ा।
विज्ञापन
जालंधर का लक्की ठाकुर हत्याकांड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले में विवाद की वजह बना वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हत्या से चार दिन पहले बनाया गया था। इस वायरल वीडियो की संवाद एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। 
विज्ञापन


वीडियो में शिवसेना नेता नरिंदर थापर के बेटे रंजम थापर और उसके साथी लक्की के भाई की स्कूटी रोककर उसके पास मौजूद शराब की जांच करते और उस पर शराब बेचने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद लक्की ठाकुर ने रंजम और उसके साथियों को धमकी दी थी कि वे दोबारा उसके भाई को न रोकें और उनके काम में दखल न दें। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। 

विज्ञापन


हालांकि, हत्या के पीछे यही एकमात्र वजह थी या कोई अन्य कारण भी था, इसकी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया था। इसमें लक्की के भाई पर शराब की तस्करी के आरोप लगाए गए थे। दूसरी तरफ, आरोप है कि लक्की ने भी रंजम और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लक्की को इस बात पर भी एतराज था कि विरोधी पक्ष के लोग उसके बेटे को अपने साथ बैठाते हैं। उसे आशंका थी कि कहीं उसका बेटा नशे की गिरफ्त में न आ जाए।

लक्की की 24 नवंबर को तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लक्की पहले एक हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट चुका था और आरोपियों को उससे डर था। हालांकि, हत्या की असल वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन


छह आरोपी गिरफ्तार, रंजम की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नामजद रंजम थापर और कुछ अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। लक्की का शव सिविल अस्पताल जालंधर के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें