फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः पूर्व एसएमओ को लगा कोरोना का पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जिले में शनिवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया। टीकाकरण का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने किया। सिविल अस्पताल जालंधर में पहला टीका रिटायर्ड एसएमओ डॉ. कश्मीरी लाल को लगाया गया। उन्होंने कहा कि उनके व अन्य डॉक्टरों के टीका लगवाने से जनता में इस टीकाकरण के प्रति विश्वास जगेगा। लोग टीका लगवाने के लिए आगे आएंगे। उन्हें खुशी है कि जालंधर में पहले टीकाकरण के लिए सरकार ने उनको चुना है। कोरोना वैक्सीन के टीके शहर में दो केंद्रों सिविल अस्पताल जालंधर व अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां में लग रहे हैं। इसके अलावा देहात में सिविल अस्पताल (नकोदर) में टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें