फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: युवा फिल्म डायरेक्टर और आरजे सुखदीप सुखी की सड़क हादसे में मौत

Thu, 24 Nov 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

सुखदीप सिंह सुखी ने रेडियो जॉकी के तौर पर बेहद नाम कमाया और उसके साथ-साथ वे एक बहुत अच्छे अभिनेता भी थे। कालेज के युवा मेलों में स्किट, मोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
विज्ञापन
सुखदीप सिंह सुखी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 23 नवंबर की रात को जालंधर में एक हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रामा मंडी के जोहल हस्पताल में दाखिल करवाया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सुखदीप सिंह सुखी ने रेडियो जॉकी के तोर पर बेहद नाम कमाया और उसके साथ-साथ वे एक बहुत अच्छे अभिनेता भी थे। कालेज के युवा मेलों में स्किट, मोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। सुखदीप सुखी ने साल 2018 में इश्क न होवे रब्बा पंजाबी फिल्म डायरेक्ट की थी उसके बाद उन्होंने बीकानेरी फीम (2020) and नो नो नो (2020) में डायरेक्शन किया। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो भी डायरेक्ट कर चुके हैं। सुखी के माता-पिता का भी निधन हो चुका है जिस कारण वे बेहद परेशान और दुखी थे। सुखी की अकस्मात मृत्यु की खबर के कारण उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें