फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डीसी, डीसीपी समेत पुलिस मुलाजिमों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सिविल अस्पताल में बुधवार को पुलिस मुलाजिमों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। पहले दिन डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस मुलाजिमों और कर्मचारी ने टीका लगवाया। इनमें डीसीपी गुरमीत सिंह व एडीसीपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह भी शामिल रहे। इस मौके पर थाना बस्ती बावा खेल, थाना भार्गव कैंप, थाना डिवीजन नंबर पांच के एसएचओ ने भी 120 फुटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। सिविल अस्पताल में 46 व करतारपुर में 10 हेल्थ वर्करों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। बता दें कि अब तक स्वास्थ्य विभाग के करीब 17 हजार फ्रंट लाइन मुलाजिमों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें