फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त ने महिला से 4.35 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। महिला को फेसबुक पर दोस्त बनाकर 4.35 लाख ठगने के आरोप में थाना नंबर दो की पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले उसकी फेसबुक के जरिये साहिल निवासी धारीवाल से दोस्ती हुई। साहिल ने उसे फोन कर अपनी मां के बीमार होने की बात बताता आर्थिक मदद मांगी। महिला ने दोस्ती के नाते मदद कर दी। युवक बीमार मां का वास्ता देकर कुल 4 लाख 35 हजार रुपए ठग लिए। जब उसने आरोपी से पैसे वापिस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। एसपी मनोज ठाकुर ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही मिलने पर मामला दर्ज किया। एएसआई राम लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें