एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने एक प्रेस वार्ता करके राजा वड़िंग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने जानबूझकर यह बयान दिया गया है। एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के दलित नेता इस मामले को लेकर राजा वड़िंग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है।
तरनतारन उपचुनाव के दौरान गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। राजा को पहले तो विपक्ष का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर से ही उनके बयान का विरोध होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर जालंधर जिला प्रधान कांग्रेस लीगल सेल, ह्यूमन राइट्स आरटी आई विभाग जालंधर एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने एक प्रेस वार्ता करके राजा वड़िंग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने जानबूझकर यह बयान दिया गया है। एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के दलित नेता इस मामले को लेकर राजा वड़िंग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है। उनका आरोप है कि राजा वड़िंग के अंदर अकड़ भरी हुई है। एडवोकेट ने कहा कि वड़िंग की तरफ से आए दिन विवादित बयान दिए जा रहे है, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि वह जल्द किसान नेताओं और दलित भाईचारे के साथ मिलकर राजा वड़िंग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से राजा वड़िंग को प्रधानगी से हटाने व उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की।