फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गिरी गाज: जालंधर में थाना प्रभारी और कांस्टेबल सस्पेंड, वीडियो सामने आने के बाद कमिश्नर ने लिया एक्शन

Sun, 23 Mar 2025 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के कैंट थाने में तैनात थाना प्रभारी और कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। दोनों मुलाजिमों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने यह एक्शन लिया है।
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में बीते दिनों युवक की मौत मामले में पुलिस वालों पर गाज गिरी है। मामले में पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और कांस्टेबल जसपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार जालंधर कैंट में एक युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली थी। मामले में उक्त अधिकारियों पर पहले अवैध रूप से युवक को कस्टडी में लेने, फिर रिश्वत वसूलने और रिश्वत के पैसे लौटान की बात सामने आई थी। इस मामले में थाना प्रभारी और मृतक युवक की बहन साथ बातचीत की वीडियो भी सामने आई थी। वहीं दूसरी ओर परिवारिक सदस्यों ने कहा कि पुलिस वालों पर यह कार्रवाई सिर्फ दिलासा है। मृतक को इंसाफ के लिए उक्त आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए या फिर इन्हें जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

वहीं थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने के बाद प्रभारी का चार्ज ड्यूटी अफसर एएसआई को सौंपा गया है ताकि काम होते रहें। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति तक चार्ज एएसआई के पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें