फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः डेढ़ घंटा पहले ही बस ऑपरेटरों ने बंद कर दीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। किसानों के वीरवार को 4 घंटे के धरना-प्रदर्शन के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए बस ऑपरेटरों ने डेढ़ घंटा पहले से ही बसें बंद कर दी थीं। जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर लगभग 10:30 बजे के बाद बसें खड़ी करने का सिलसिला शुरू हो गया था। सारा बस स्टैंड बसों की पार्किंग के कारण भर गया और प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में यात्री इकट्ठा हो गए। बस ऑपरेटरों का कहना है कि किसानों का धरना-प्रदर्शन चाहे 12:00 बजे शुरू होना है लेकिन 12 बजे तक बस फिल्लौर टोल प्लाजा तक ही पहुंचेगी। वहां पर किसानों ने धरना देना है, इसलिए बसों को वहीं जाम में फंसना पड़ेगा। इस वजह से बसों का संचालन एक डेढ़ घंटा पहले से ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें