अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘जल’ के बॉलीवुड सितारे पूरब कोहली, सैदह जूल्स, यशपाल शर्मा, निर्माता पुनीत सिंह और निदेशक गिरीश मलिक शनिवार को एलपीयू पहुंचे। कलाकारों ने अपने अभिनय से छात्रों का मनोरंजन भी किया।
इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रहीं जर्मन मूल की अभिनेत्री सैदह जूल्स सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। एलपीयू के परफार्मिंग आर्ट्स के विद्यार्थियों ने भी सोनू निगम और विक्रम घोष द्वारा विशेष संगीत रचनाओं के बारे में बहुत कुछ सीखा।
एलपीयू के वाइस चांसलर डॉ. रमेश कंवर ने प्रतिष्ठित कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में मान्यता प्राप्त फिल्म के सितारों का स्वागत किया। फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक ने फिल्म के बारे में बताया।