पीपीसीसी के प्रधान सुनील जाखड़ शुक्रवार को विधायक सुशील रिंकू के घर उनसे मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी सेहत का हाल जाना। उनके साथ सीएम के ओएसडी सोनू ढेसी और विधायक राजिंदर बेरी भी थे। जाखड़ ने कहा कि जो लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं, उनका साथ भगवान हमेशा देते हैं। जाखड़ करीब एक घंटा तक रिंकूू के निवास स्थान पर रुके। बता दें कि मंगलवार को विधायक सुशील रिंकू बैठक में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। तभी उनकी कार ट्रैक्टर- ट्राली से टकरा गई थी। इस हादसे में वे घायल हो गए थे।