फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर केवल किसानों को बदमान करना गलत : सेखों

Tue, 10 Nov 2026 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही पंजाब में पराली जलाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने मंगलवार को गांव चेत सिंह वाला के खेतों में किसानों का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवाली की आतिशबाजी के बजाय प्रदूषण के लिए केवल किसानों को बदनाम करना गलत है।
विज्ञापन

सेखों ने बताया कि इस वर्ष पंजाब में पराली प्रबंधन को लेकर किसानों का रुझान बदला है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को मशीनरी और संसाधन दिए हैं। इससे कई किसानों ने पराली जलाने के बजाय उसकी गांठें बनवाकर आर्थिक लाभ कमाया है। विधायक ने कहा कि पराली प्रबंधन केवल किसानों की जिम्मेदारी नहीं है। केंद्र सरकार को भी पंजाब का सहयोग करना चाहिए। उसे किसानों को आधुनिक मशीनरी तथा आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें