फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाटिया पार्टी से सस्पेंड

Tue, 19 Apr 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करनैल सिंह भाटिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटक के प्रदेश प्रधान मलविंदर सिंह लक्की के करीबी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करनैल सिंह भाटिया को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रधान दिनेश सुंदरियाल ने जारी एक बयान में दी।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान मलविंदर सिंह लक्की और राष्ट्रीय प्रधान दिनेश सुंदरियाल के बीच बीते कुछ समय से ठनी हुई है। यही वजह है कि बीते दिनों राष्ट्रीय प्रधान दिनेश सुंदरियाल ने विदेशों में लक्की की ओर से स्थापित की गईं सभी यूनिट भंग कर दी थी। यहां तक कि उनके ओर से पंजाब में गठित सारे सेल भंग कर दिए थे।

यही नहीं लक्की पर यह भी आदेश लगा दिया गया था कि वे बिना राष्ट्रीय महासचिव अशोक गुप्ता के पत्रकारवार्ता नहीं करेंगे। इसके अलावा उनकी ओर से पंजाब में बनाए गए तमाम यूनिट भी रद्द कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें