फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरपोल नेे आरोपी का रेड कार्नर नोटिस जारी किया

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरपोल नेे यूके के प्रसिद्ध होटलियर रंजीत पॉवर हत्याकांड में आरोपी का रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। इसकी अधिकारिक तौर पर जानकारी अभी जालंधर कमिश्नरेट पुलिस तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन



वहीं, यूके के बर्मिंघम मेल न्यूज के मुताबिक चर्चित रंजीत पॉवर हत्याकांड में इंटरपोल ने इसको मोस्ट वांटेड रेड कार्नर का नाम दिया है। इंटर पोल के नोटिस के बाद अब हत्याकांड का मुख्य आरोपी बलदेव सिंह जो यूके में है, वहां से किसी अन्य देश नहीं जा पाएगा।


यूके को वोल्वहेंपटेन के प्रसिद्ध होटल रमाडा के मालिक रंजीत पॉवर 8 मई 2015 को अपने पार्टनर बलदेव सिंह के बुलावे पर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। रंजीत पॉवर के भाई की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस ने पार्टनर बलदेव के भांजे सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया था कि रंजीत पॉवर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने रंजीत पॉवर का शव भी बरामद कर लिया था। इसको यूके भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। साथ ही  केंद्र सरकार के माध्यम से इंटरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए लिखा था। डीसीपी राजिंदर सिंह का कहना है कि अभी इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें