फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंर्तरराज्यीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से चोरी का मोबाइल फोन व हेरोइन बरामद हुई है। थाना नंबर 2 की पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी इंवेस्टीगेशन जसबीर सिंह, एस पी मनजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि आरोपी कारों के शीशे तोड़कर लूट व पैलेसों में शादी समारोह के दौरान चोरियां करते थे। इन चारों में से राहुल और कृष्णा की पहचान आंध्र प्रदेश के जिला गुंटूर निवासी के रूप में हुई है, जो तेलगू भाषा में बातचीत करते ह। दो अन्य रोहित और विशाल दिल्ली निवासी है। राहुल से सवा लाख रुपये का आईफोन-11 और कृष्णा के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह आई फोन, नकदी व अन्य सामान इन्होंने गत माह हनुमानगढ़ रोड पर एक जिम के बाहर से राहुल नागपाल निवासी सरकुलर रोड की कार का शीशा तोड़कर चुराया था। जरोहित और विशाल मैरिज पैलेसों से समारोह के दौरान चोरियां और छीना झपटी करते है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि राहुल और कृष्णा हेरोइन के नशा करने के आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं आपस में तेलगू भाषा में बातचीत करते हुए घटनाओं को अंजाम देते थे, ताकि लोग उनकी बात समझ न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें