फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मिठाई की दुकानों पर जांच, चार सैंपल भरे

Sat, 31 Oct 2026 07:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम फगवाड़ा के नेतृत्व में शहर की मिठाई की दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज इस अभियान के तहत चार मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भरे गए।
विज्ञापन

इन नमूनों में चॉकलेट बर्फी, चना बर्फी, मिल्क पेड़ा और काजू कतली शामिल हैं। सभी नमूने जांच और विश्लेषण के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी भेजे गए हैं। लैबोरेटरी की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। असिस्टेंट कमिश्नर फूड, कपूरथला और फूड सेफ्टी ऑफिसर, एरिया-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। एसडीएम फगवाड़ा ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने और लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें