फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आग लगने से झुग्गी में खेल रहा मासूम जिंदा जला

Thu, 11 May 2023 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से झुग्गी में खेल रहे मासूम बालक की मौत
विज्ञापन

दुधारु गाय की भी जलने से मौत, नाड़ को लगी आग ने झुग्गियों को लिया चपेट में

संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। जिले के गांव बाजा मराड़ में खेतों में नाड़ को लगी आग ने पास बनी झुग्गियों को चपेट में ले लिया। जिससे एक झुग्गी में खेल रहे दो वर्षीय मासूम बालक की जलने से मौत हो गई। वहीं झुग्गी में बंधी एक दुधारु गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना बरीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार गांव बाजा मराड़ में वीरवार को शाम करीब चार बजे खेतों में नाड़ को लगी आग ने नहर के किनारे बनी झुग्गी-झोंपड़ियों को चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी झुग्गी में दो वर्षीय मासूम बालक अमन मंडल पुत्र पप्पू मंडल खेल रहा था। जो आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे। कर्मचारी शमशेर सिंह ने बताया कि आग काफी भयावह थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बालक के पिता पप्पू मंडल ने बताया कि वह गांव बाजा मराड़ में कई वर्षों से नहर के किनारे झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। वीरवार को वह काम के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। जब वह यहां पहुंचा तब तक बच्चे की जलने से मौत हो चुकी थी। साथ ही गाय भी जलने के कारण मारी गई। झुग्गी में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया था। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस खेत में और कैसे आग लगी थी। कहीं किसी किसान ने जान-बूझकर तो नाड़ को आग नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें