फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हॉकी का पावरहाउस है भारत : बोवेलैंडर

Mon, 02 Nov 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निमंत्रण पर पंजाब आए हैं। वह यहां ‘हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ देखने पहुंचे हैं। बोवेलैंडर 1996 के अटलांटा ओलंपिक और 1990 विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं।
जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में उन्होंने मुख्यमंत्री मान के निमंत्रण पर खुशी जताई। बोवेलैंडर ने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत निमंत्रण ने हॉकी के प्रति उनके प्रेम को दर्शाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस वर्ष अप्रैल में नीदरलैंड यात्रा को भी याद किया। अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में 241 मैच खेलकर 215 गोल करने वाले बोवेलैंडर ने भारत को विश्व हॉकी का पावरहाउस बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के बिना भारतीय हॉकी की कल्पना नहीं की जा सकती। बोवेलैंडर ने भारतीय हॉकी से जुड़ी अपनी अधिकांश यादें पंजाब के खिलाड़ियों से जोड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी यात्रा में बोवेलैंडर ने पंजाब के 37 कोचों और सुरजीत हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने स्वयं हॉकी स्टिक पकड़ी और खिलाड़ियों से ड्रैग फ्लिक भी करवाई। इस दौरान उन्होंने युवा प्रशिक्षुओं के साथ तकनीकी सुझाव साझा किए। पंजाब के खेल विभाग ने हॉकी में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 4 और 5 नवंबर को मोहाली में टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मैचों में शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें