फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कई जगह हादसे: फिल्लौर में बूट हाउस की बेसमेंट में लगी आग, गढ़शंकर में सूखे चारे में लगी आग

Mon, 09 Nov 2026 03:35 PM IST
Nivedita अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

दिवाली की रात पटाखों से निकली चिंगारियों के कारण डेरा बाबा गंगा दास के नजदीक एक प्लॉट में रखे सूखे चारे और जलावन की लकड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गढ़शंकर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्लौर शहर में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित पुरानी जूते की दुकान 'राजा बूट हाउस' (राजा शूज़) की बेसमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। देखते ही देखते पूरी इमारत जहरीले धुएं से भर गई और दुकान की पहली व दूसरी मंजिल से भी धुएं के गुबार बाहर निकलने लगे। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, दुकान की बेसमेंट में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी थी। नगर कौंसिल फिल्लौर की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी जगह और बेसमेंट में भरे घने धुएं के कारण आग तक पहुंचना बेहद मुश्किल साबित हुआ। 
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और टॉर्च की मदद से बेसमेंट में प्रवेश करने तथा आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और ऑक्सीजन मास्क की कमी के बावजूद दमकल कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई।

दमकल विभाग की टीम ने लंबे समय तक अभियान चलाने के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

गढ़शंकर में पटाखों की चिंगारी से सूखे चारे और लकड़ियों में लगी आग
दिवाली की रात पटाखों से निकली चिंगारियों के कारण डेरा बाबा गंगा दास के नजदीक एक प्लॉट में रखे सूखे चारे और जलावन की लकड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




घटनास्थल के बिल्कुल साथ मलिक इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टोर स्थित होने के कारण आग के फैलने और बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई थी। आग की लपटें देखकर लोग सहम गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डेरा के सेवादारों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की और सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें