फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पंजाब में दिन में गर्मी, रातें होने लगीं ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में 32.9 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, फरीदकोट में न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। दिन में तापमान सामान्य के करीब रहने से गर्मी का एहसास बरकरार है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रोपड़ और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बठिंडा में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, पटियाला में 31.6, लुधियाना में 30.6, जालंधर में 29.9, अमृतसर में 29.4 और पठानकोट में 28.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान बठिंडा में 16.9, अमृतसर में 15.5, पटियाला में 15 और लुधियाना में 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें