फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल भरवाने आए युवकों ने हथियारों के दम पर लूटे एक लाख 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिले के गांव बधाई के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पैट्रोल भरवाने आए तीन युवकों ने हथियारों के बल पर एक लाख 12 हजार रुपये लूट लिए। लूट की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बधाई के पास इंडियन ऑयल के ओम बिहारी लाल पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब एक बजे एक मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों में से एक ने मोटरसाइकिल में सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। जबकि अन्य दो युवक पंप में स्थित मैनेजर के दफ्तर में घुस गए और पिस्तौल तानते हुए व तलवार दिखाते हुए मैनेजर के गल्ले से एक लाख 12 हजार रुपये निकाल लिए। जाते-जाते बदमाश मोबाइल भी ले गए। मैनेजर के अनुसार काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश जलालाबाद की तरफ से आए और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मुक्तसर की ओर भाग गए। पंप के मैनेजर सुभाष कुमार ने बताया कि उनके पास लगभग एक लाख 12 हजार रुपये कैश था। जाते-जाते उसका मोबाइल भी साथ ले गए। उधर, थाना सदर प्रभारी विशन लाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से लुटेरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें