फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में जल्द करवाया जाएगा रणजी ट्राफी मैच

Mon, 07 Dec 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एमपी पाण्डव के होशियारपुर आगमन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एचडीसीए खेल मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस समारोह में राज्यसभा सदस्य और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहे। एचडीसीए सचिव डॉ. रमन घई ने एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर पाण्डव ने कहा कि भविष्य में होशियारपुर में रणजी ट्राफी और अन्य राष्ट्रीय स्तर के मैचों का आयोजन किया जाएगा। भविष्य में वे जिला क्रिकेट एसोसिएशन को पीसीए की तरफ से ओर बेहतरीन सुविधा प्रदान करवाएंगे।

सांसद अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर में रणजी ट्राफी मैच करवाने के लिए पाण्डव का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही एचडीसीए खेल मैदान में और बुनियादी सहूलियतें प्रदान करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त सचिव जीएस वालिया और मैनेजर सुशील कपूर भी मौजूद थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें