सत्ताधारी पार्टी के लिए लंबे समय से किरकरी बनी अवैध माइनिंग को रोकने के लिए अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध
माइनिंग रोकने के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख बॉर्डर रेंज के आईजी लोकनाथ
आंगरा ने माइनिंग रोकने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस
ट्रैक्टर-ट्राली चालकों पर केस दर्ज करने के स्थान पर उन लोगों को गिरफ्तार
करे जो अवैध माइनिंग करवा रहे हैं। आईजी के आदेश तमाम जिलों में भेज दिए
गए हैं।
आईजी ने आदेश दिया है कि अदालतों को लग रहा है कि अवैध
माइनिंग को रोकने के लिए सिर्फ वाहन चालकों पर ही केस दर्ज हो रहे हैं। सब
डिवीजन स्तर के पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके इलाके में माइनिंग
नहीं हो रही है यदि हो रही है तो इसमें मामले दर्ज कर जांच की जाए और असल
लोगों को नामजद किया जाए।
पुराने जो केस दर्ज हो चुके हैं उनकी
दोबारा जांच कर असल लोगों का पता लगाया जाए। एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह के
मुताबिक आईजी के आदेशों को सब डिवीजन स्तर तक भेज दिया गया है। पुराने
केसों की जांच के लिए भी कहा गया है।