फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्रवासन या मानव तस्करी: 50-50 लाख देकर बेरोजगार दुबई के रास्ते पहुंच रहे अमेरिका, जड़ें जालंधर-मोहाली में

Thu, 06 Feb 2025 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

डंकी रूट यानी अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने पर यही दूरी 15 हजार किमी हो जाती है और इस सफर में महीनों लग जाते हैं। अवैध प्रवासन यानी मानव तस्करी के अरबों रुपये के अवैध कारोबार की जड़ें जालंधर व मोहाली में हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से अमेरिका की दूरी करीब 13,500 किमी है और सफर 17 से 20 घंटों का है। डंकी रूट यानी अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने पर यही दूरी 15 हजार किमी हो जाती है और इस सफर में महीनों लग जाते हैं। अवैध प्रवासन यानी मानव तस्करी के अरबों रुपये के अवैध कारोबार की जड़ें जालंधर व मोहाली में हैं।

विज्ञापन


यहां के एजेंटों ने पंजाब और हरियाणा के हजारों बेरोजगार युवाओं को 50-50 लाख रुपये लेकर अमेरिका पहुंचा दिया। राजनीतिक शह और सरकारी व खाकी वालों के समर्थन से इस अवैध कारोबार ने हरियाणा तक अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं।

वर्ष 2005 से लेकर 2007 के बीच जालंधर के एक एजेंट ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाने का नया रास्ता ग्रीस खोजा। ग्रीस दूतावास के जरिये पंजाब के युवाओं के धड़ाधड़ वीजा लगवाकर शैंगेन देशों में भिजवाया गया, जहां से पनामा व मेक्सिको से निकलते हुए अमेरिका में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने ग्रीस दूतावास पर छापा मारकर इस गोरखधंधे को रोका, तो एजेंटों ने नया रूट खोज लिया। इक्वाडोर, बोलीविया और गुयाना के जरिये डंकी रूट से कोलंबिया पहुंचाने का क्रम शुरू किया। फिर मेक्सिको और अमेरिका में पहुंचाया गया। इक्वाडोर, बोलीविया और गुयाना जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं है। ऑन द स्पॉट वीजा दे दिया जाता है।

वहां से डंकी रूट से अमेरिका पहुंचाने के बाद अब दुबई के रूट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के युवाओं को यहां का वीजा आसानी से मिल रहा था। टूरिस्ट वीजा लेकर दुबई जाने वाले तुर्किये से निकलकर निकारागुआ, ग्वाटेमाला होते हुए पनामा व मेक्सिको पहुंच रहे थे आैर फिर अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे थे।

2023 में फ्रांस ने अपने एयरपोर्ट वैट्री में एक विमान में छापा मारकर 303 भारतीयों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। अमेरिका में अवैध प्रवेश के लिए मेक्सिको, निकारागुआ जैसे मध्य अमेरिकी देशों के रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा गश्ती (सीबीपी) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें