फिरोजपुर में सीमांत क्षेत्र की तरफ से बहने वाले सतलुज दरिया से कच्ची दारू बनाने का सामान बरामद कर
- फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर में थाना सदर के तहत गांव हबीबके के नजदीक बहते सतलुज दरिया से पुलिस ने 19 हजार कच्ची दारू, 25 तिरपालें और दो वाहनों की ट्यूब बरामद की हैं। पुलिस को देख शराब माफियां वहां से भाग निकले। थाना सदर पुलिस ने रविवार को ग्यारह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ के एसआई चंगगिर व आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी संग सीमांत गांव अलीके के साथ बह रहे सतलुज दरिया में किश्ती पर गश्त कर रहे थे कि किसी ने गुप्त सूचना दी कि गांव हबीबके के पास सतलुज दरिया में भारी मात्रा में कच्ची दारू तैयार की जा रही है। पुलिस अलीके से निकल कर गांव हबीबके के साथ बहते सतलुज दरिया पर पहुंची। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापेमारी कर वहां से 19 हजार कच्ची दारू, 25 तिरपालें और दो वाहनों की ट्यूब के अलावा अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस को दूर से आते देख आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी बीरा, सूरजीत व वजीर वासी कमाले वाला, परमजीत सिंह, जटी, अशोक कुमार, घोमी, खमीरी, मक्खन, पीपल व बग्गू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
फिरोजपुर के सीमांत गांवों में कच्ची दारू बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिरोजपुर के सीमांत क्षेत्र की तरफ बह रहे सतलुज दरिया में अवैध शराब माफियों ने भारी संख्या में कच्ची दारू बनाना कर दरिया में छिपाकर रखी है। जिसे पुलिस को तलाशने में काफी दिक्कत पैदा हो रही है। दो दिन पहले भी पुलिस ने सतलुज दरिया से 48 हजार लीटर कच्ची दारू, 425 अवैध शराब की बोतलें और 30 तिरपालें पकड़ी थी।
फोटो संख्या-23एफजेडआरपी01जेयू
कैप्शन---फिरोजपुर में पुलिस सीमांत क्षेत्र में बह रहे सतलुज दरिया से कच्ची दारू बनाने की सामग्री पकड़कर ले जाती हुई।