फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के नए डीसी: कौन हैं आईएएस वरजीत वालिया? पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जालंधर से पुराना नाता

Fri, 10 Apr 2026 04:54 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के नए डीसी आईएएस अधिकारी वरजीत वालिया ने पदभार संभाल लिया है। पद संभालने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की प्रमुख योजनाओं और लोक कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
आईएएस वरजीत वालिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2018 बैच के आईएएस अधिकारी वरजीत वालिया ने शुक्रवार को जालंधर जिले के नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के तौर पर पदभार संभाल लिया है। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में चार्ज संभालने से पहले उन्हें जिला पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


पद संभालने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की प्रमुख योजनाओं और लोक कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-हितैषी पहलकदमियों का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

अधिकारियों और स्टाफ के साथ बैठक के दौरान वालिया ने उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी लग्न और तनदेही से निभाने के लिए कहा, ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ शिकायतों का समय पर निपटारा उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहेगा। पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विस्तृत सिस्टम तैयार किया जाएगा। जालंधर के साथ अपनी पुरानी साझेदारी को याद करते हुए वालिया ने कहा कि उन्होंने जिला जालंधर में अपनी एक साल की फील्ड ट्रेनिंग पूरी की थी और कोविड-19 महामारी तथा बाढ़ की स्थिति के प्रबंधन में भी काम किया था।
विज्ञापन


जालंधर को खेलों, उद्योग, मीडिया और प्रवासी भारतीयों का एक प्रमुख केंद्र बताते हुए डिप्टी कमिश्नर ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए अथक काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जालंधर में तैनात होने से पहले वालिया रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण समारोहों में ड्यूटी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उसके बाद जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर के तौर पर नियुक्त होने से पहले वह पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें