फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस कुमार सौरभ राज को मिलेगा बाबा फरीद ईमानदारी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब वटिल्ला बाबा फरीद सोसायटी ने बाबा फरीद आगमन पर्व पर दिए जाने वाले अवार्डों के लिए दो लोगों का चयन किया है। मंगलवार को सोसायटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह खालसा ने बताया कि इस साल बाबा फरीद ईमानदारी अवार्ड के लिए फरीदकोट जिले के डीसी रहे और वर्तमान में डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग पंजाब आईएएस कुमार सौरभ राज को चुना गया है। इसके अलावा अमृतसर के छेहरटा के रिक्शा चालक राजबीर सिंह को भगत पूर्ण सिंह मानव सेवा अवार्ड दिया जाएगा। इन दोनों को बाबा फरीद आगमन पर्व के अंतिम दिन 23 सितंबर को गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में होने वाले धार्मिक समागम के दौरान 1-1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार समेत दोशाला व सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा। उसी दिन गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद से गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब तक नगर कीर्तन का आयोजन होगा और नगर कीर्तन के बाद धार्मिक समागम करवाया जाएगा। अब तक सोसायटी 33 लोगों को बाबा फरीद और 28 को भगत पूर्ण सिंह अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें