फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पति, सास-ससुर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के कथित आरोप में थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर पति सास ससुर को नामजद किया है। तहसील दसूहा के गांव हलेड़ की निवासी जसविंदर कौर पत्नी शकीन सिंह ने पुलिस ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनदीप कौर की शादी चरनजीत सिंह पुत्र जोगिंदरपल निवासी शेखूपुरा के साथ की थी। उसने बताया कि उसकी बेटी के सुसरालियों ने सूचना दी की मनदीप कौर ने जहर का सेवन कर लिया है, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसने बताया कि जब अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मनदीप कौर के साथ बात नहीं करने दी और कहा कि आप उसे सुबह मिल सकते हो। पीड़ित मां ने बताया कि जब वो वापस आ रहे थे, तो उन्हें सूचना दी गई कि मनदीप कौर की मौत हो गई है। उसके मुताबिक उसकी बेटी को उक्त कदम उठाने के लिए उसके सुसरालियों ने कथित तौर पर मजबूर किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति ससुर सास कृष्णा देवी को नामजद करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मादक पदार्थ व ड्रग मनी बरामद, दो आरोपी काबू
होशियारपुर। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ एंव ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है। थाना सदर की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद कथित आरोपी तस्कर रछपाल सिंह उर्फ भूंडी निवासी रविदास नगर को काबू कर उससे 256 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। जबकि थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान एक आरोपी तस्कर को काबू कर उससे 270 ग्राम नशीला पाउडर व 4300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान बचित्र सिंह निवासी सिकरी के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें