फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी सुखदेव सिंह सात दिन के रिमांड पर

Sun, 31 May 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके के होटेलियर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह को अदालत ने सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शाहकोट निवासी सुखदेव सिंह हत्या के मुख्य आरोपी यूके सिटीजन बलदेव सिंह का भांजा है।
विज्ञापन



एसीपी मॉडल टाउन बलविंदर इकबाल काहलों ने कहा कि आरोपी सुखदेव सिंह को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि हत्या का मुख्य आरोपी बलदेव सिंह यूके से भाग निकला है, उसे पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।



पुलिस ने होटेलियर रणजीत सिंह के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए रणजीत के पार्टनर बलदेव सिंह के भांजे सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि बलदेव सिंह ने अपने भांजे सुखदेव सिंह के साथ मिलकर अपने पार्टनर रणजीत सिंह की हत्या की और उसका शव नहर में फेंकने के बाद यूके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें