फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। बाइक सवार होमगार्ड जवान को सोमवार की दोपहर ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव बसरूप निवासी 49 वर्षीय खुशी राम के तौर पर हुई है।
सुजानपुर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि खुशी राम नंगल भूर थाने में तैनात था। कागजी कार्रवाई के लिए थाना सुजानपुर आ रहा था। मलिकपुर से सुजानपुर आते डीपी रेजिडेंसी होटल के पास उसे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिर गया और टायर खुशी राम के सिर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खुशीराम के बेटे विकास के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें