फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल टूरिज्म को कड़ी टक्कर देगा जेएंडके टूरिज्म

Sun, 21 Jun 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के लोग ज्यादातर हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर भागते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर टूरिज्म ने पर्यटकों को अपनी ओर खींचने के लिए जम्मू से कुछ दूरी पर कई नए स्थलों को विश्व प्रसिद्ध बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका बड़ा फोकस पंजाब पर किया जा रहा है। चंडीगढ़, लुधियाना के बाद जम्मू-कश्मीर टूरिज्म ने जालंधर में शनिवार को रोड शो निकाला। इस दौरान जेएंडके टूरिज्म विभाग के भील अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



जेएंडके टूरिज्म के डायरेक्टर आरके वर्मा के मुताबिक हर साल एक करोड़ यात्री जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। कश्मीर व श्रीनगर को छोड़ दिया जाए, तो जम्मू को बतौर टूरिज्म स्थल बनाना समय की जरूरत बन गई है। वर्मा के मुताबिक पंजाब के लोग नजदीक पड़ते पर्यटन स्थल को ही बढ़ावा देते हैं। इस वजह से शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में काफी भीड़ रहती है। इसलिए अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने जम्मू के समीप पड़ते पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। डायरेक्टर वर्मा ने कहा कि जम्मू समीप पतनीटॉप के अलावा सानासर इलाके को भी पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान जेएंडके के कई नामचीन होटल मालिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें