कपूरथला। हाईकोर्ट ने थाना बेगोवाल में तैनात एएसआई पर कानूनी कार्रवाई लेने के आदेश दिए हैं। अदालत की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि एएसाअई ने संबंधित एफआईआर के बारे उचित दस्तावेज और संपूर्ण जानकारी कोर्ट को नहीं दी है। हाईकोर्ट के जज संजीव बेरी की ओर से जारी आदेश एसएसपी कपूरथला को भी भेजे गए हैं।
दरअसल, वर्ष 2023 में थाना बेगोवाल थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 17 के संबंध में हरप्रीत सिंह बाजवा बनाम पंजाब सरकार के खिलाफ मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। 14 दिसंबर को इस केस की सुनवाई के दौरान थाना बेगोवाल में तैनात एएसआई बख्शीश सिंह अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद माननीय जज संजीव बेरी ने एक आदेश एसएसपी कपूरथला को जारी करते हुए एएसआई बक्शीश सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लेने को कहा है। इस संबंध में अगली तारीख पर किसी जिम्मेवार गेजेटेड अधिकारी को पेश होने के लिए भी कहा है। इस केस की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2024 को होनी है।