फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में बंद हवालाती को मिलने आए भाई से मिली डेढ़ ग्राम हेरोइन

Sun, 26 Mar 2023 04:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला जेल में बंद हवालाती को मिलने आए उसके भाई से डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर थाना सदर पुलिस ने हवालाती के भाई सहित हवालाती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज कर लिया है। वहीं हवालाती के भाई को भी कर लिया गया है।
जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट तरसेम सिंह ने बताया कि हवालाती सुखचरन सिंह के खिलाफ दो फरवरी 2023 को एनडीपीएस एक्ट तहत मलोट थाने में केस दर्ज हुआ था। 05 फरवरी को इसे जिला जेल मुक्तसर में शिफ्ट किया गया था। उक्त आरोपी नशा करने का आदी है। 25 मार्च को हवालाती सुखचरण सिंह से उसका भाई जसकरन सिंह जेल में मुलाकात करने के लिए आया। मुलाकात के समय कांस्टेबल गुरदास सिंह ने जब जसकरन सिंह की तलाशी ली तो उससे बरामद लिफाफे में डेढ़ ग्राम हेरोइन मिली। हवालाती सुखचरन व उसके भाई जसकरन सिंह निवासी झोरड़ के खिलाफ थाना सदर में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई गुरदित्ता सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी जसकरन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें