फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से जबरदस्ती की कोशिश में एक गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के रैन बाजार में शादी की शॉपिंग करने पहुंची युवती के साथ शनिवार को दो लोगों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


इस केस में पुलिस ने रविवार को तरुण पुत्र हरजीत निवासी शेखां बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक दूसरे साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को युवती कपूरथला रोड पर बेहोशी की हालत में मिली थी।

 युवती ने बताया कि उसकी दिसंबर में शादी है। शनिवार को वह शादी की खरीददारी करने के लिए बाजार गई थी। चूड़ा खरीदने के बाद वह अटैची खरीदने के लिए एक दुकान पर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं दो लोगों ने उसे सस्ते कपड़े दिलाने की बात कही, जिसे वह मान गई। इसके बाद दुकानदार ने अपने एक कारीगर के साथ मोटरसाइकिल पर भेज दिया।

 पीछे से वह दुकानदार भी वहां पहुंच गया। रास्ते में उसे चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, वहां दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर वह किसी तरह बचकर रोड पर आ गई ओर शोर मचाया।

 इसके बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सिविल अस्पताल भर्ती करवाया था। रविवार को पुलिस ने इस केस में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें