संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। मलूकपुरा नहर से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान गांव केरा खेड़ा निवासी राधा के रूप में हुई है। युवती के चाचा रामेश्वर लाल ने बताया कि राधा शनिवार को सुबह 11 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन शाम तक वापिस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रविवार दोपहर उन्हें युवती का शव मलूकपुरा नहर से मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर पहचान की। उन्होंने बताया कि युवती के माता पिता की मौत हो चुकी है और वह उनके पास ही रहती थी। उन्होंने बताया कि उसके पिता की मौत पिछले वर्ष हुई थी, जिसके बाद से वह परेशान रहने लगी थी। फिलहाल युवती के शव को सिटी नंबर 2 की पुलिस की मदद से यहां के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।