लापरवाही की रिपोर्ट डीआरएम के पास पहुंच गई है और इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी। इससे पहले फिरोजपुर मंडल में ट्रेनों के करण हाल ही में दो बड़ी घटनाएं होने से बची है इसके बाद रेलवे लगातार कर्मचारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश देता रहा है।
जालंधर के नागरा फाटक पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे गेटमैन की लापरवाही से फाटक खुला रह गया और ट्रेन आ गई। गांव के व्यक्ति की जागरूकता से वहां से गुजरने वाले सब्जी विक्रेताओं की जान बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजे के करीब गेटमैन सो रहा था और उधर से ट्रेन आ गई। ट्रेन को आते देख व्यक्ति ने शोर मचाया और साइकिल पर रेल की पटरियां पार कर रहे सब्जी विक्रेताओं को जल्दी से वहां हटने के लिए कहा। स्थानीय लोग भागकर पहुंचे और गेटमैन को नींद से उठाया। इसके बाद गेटमैन ने फाटक को बंद किया।
सुबह सब्जी लेकर वापस दुकान पर लौट रहे गणेश कुमार ने बताया कि 10 सेकंड में उसने अपने आप को बचाया अगर समय रहते ट्रेन के चालक ने हॉर्न ना दिया होता तो उनके जीवन लीला समाप्त हो जानी थी। मौत बिल्कुल करीब होकर उसके पास से गुजरी है।
विज्ञापन
गणेश कुमार ने बताया कि जब गेट मेन से बात की गई तो उसने कहा कि मैंने सोचा कि फाटक बंद कर दिया है, लेकिन फाटक खुला था। सब्जी विक्रेता रवि शंकर ने कहा कि कम से कम इस हादसे में पांच लोगों की जान चली जानी थी अगर समय रहते रेल की पटरियों से सब्जी विक्रेता भागते नहीं। उन्होंने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाई गई है और इस वीडियो को वह रेलवे विभाग को सौंपेंगे। वही रेलवे अधिकारियों ने इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।