फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चाय बनाते समय फटा गैस सिलिंडर, व्यक्ति की मौत

Sun, 29 Jun 2025 10:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। गांव उप्पली में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

उप्पली के सरपंच जंगीर सिंह ने बताया कि उनके गांव का 50 वर्षीय कर्मजीत सिंह स्कूल वैन पर परिचालक था। उसकी पत्नी हरदीप कौर (50) रविवार सुबह चाय बनाने लगी तो अचानक गैस सिलिंडर फट गया। धमाके से रसोई की छत व दीवारें गिर गई। रसोई के पास ही सो रहे कर्मजीत सिंह पर मलबा आ गिरा, जिससे वह नीचे दब गया। पड़ोसियों ने कर्मजीत सिंह को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी पत्नी व बेटा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गांव के लोगों ने सरकार व प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें