फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विदेशों से रची जा रही पंजाब को तबाह करने की साजिश, अपने ही सूबे में दहशत में फैला रहे आतंकी

Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पुर्तगाल में छिपा नवप्रीत सिंह नव पंजाब पुलिस ही नहीं एनआईए के लिए सिरदर्द बन चुका है। माझा के गांव वजीर भुल्लर निवासी नवप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन चुका है।
विज्ञापन
लखविंदर लंडा और परमजीत पम्मा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि कनाडा हो, अरमानिया हो या ब्रिटेन (यूके), पंजाब की तबाही का सपना देखने वाले कई नामी गिरामी गैंगस्टर व तस्कर शरण लिए बैठे हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पंजाब के तीन दर्जन से अधिक ऐसे सक्रिय आतंकी यूरोप में हैं, जो आतंकवाद, हथियारों व नशे को पंजाब में धकेल रहे हैं।

विज्ञापन


नवप्रीत नव
पुर्तगाल में छिपा नवप्रीत सिंह नव पंजाब पुलिस ही नहीं एनआईए के लिए सिरदर्द बन चुका है। माझा के गांव वजीर भुल्लर निवासी नवप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन चुका है। वह जहां पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का करीबी है, वहीं अफगानिस्तान के हेरोइन के सौदागरों का बड़ा डीलर बन चुका है। नवप्रीत सिंह नव ने दिल्ली में 354 किलो हेरोइन की खेप पुर्तगाल से अपने तस्करों के जरिये जालंधर के जमशेर वासी गुरप्रीत गोपी व गुरजोत गोलू को भिजवाई थी, जिसको आगे केमिकल मिलाकर एक हजार किलो बनाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में बेचा जाना था। 

लक्की पटियाल
लक्की पटियाल पंजाब का नामी गैंगस्टर रहा है, अब उसका संपर्क बब्बर खालसा से बन चुका है। पटियाल अब अरमानिया पहुंच चुका है और पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के हरविंदर रिंदा का खासमखास है। विक्की मिड्ढूखेड़ा से लेकर संदीप नंगल अंबियां तक की हत्या में लक्की पटियाल का नाम सामने आया।
विज्ञापन


लखविंदर लंडा 
लखविंदर लंडा आतंकवादी खालिस्तान का समर्थक है और मौजूदा समय में कनाडा में है। वह पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के लिए काम कर रहा है। पंजाब में आतंकवादी घटनाओं के लिए लंडा सबसे अधिक सक्रिय है। 

बलविंदर पोसी
बलविंदर पोसी कुख्यात आतंकी है और इस समय अमेरिका में है। पोसी की मां और बहन को भी हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पाया गया था कि बलविंदर ने अमेरिका से सारा फाइनेंस किया था। 

भूरा
बेल्जियम में रहने वाला भूरा का हथियार सप्लाई में अहम रोल है। उसका पंजाब में हेरोइन सप्लाई में भी बड़ा हाथ है। भूरा के कई सहयोगी राज्य में हेरोइन के साथ पकड़े जा चुके हैं।

परमजीत पम्मा 
पंजाब में हथियारों की खेप भेजने वाला यूके में रह रहा परमजीत सिंह पम्मा एनआईए की लिस्ट में वांछित आतंकी है। पाकिस्तान के तमाम बड़े आतंकी संगठनों के अलावा आईएसआई से भी उसका संपर्क है। इन दिनों पंजाब में हथियार व हेरोइन भेजने में वह काफी अहम रोल अदा कर रहा है। पाकिस्तान में आतंकियों को पैसा उसके जरिये जा रहा है। 

गुरमीत बग्गा
गुरमीत बग्गा जर्मनी का वह आतंकवादी है, जो ड्रोन के जरिये हथियारों की सप्लाई में मास्टर माना जाता है। कनाडा के रहने वाले हरदीप सिंह निज्जर यूरोप में से फंड जमा कर आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश में लगा हुआ है। एनआईए ने उसे इनामी आतंकी घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें