फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक सफाई सेवक का छह दिन बाद भी नहीं किया अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार मांगों के लिए तीन दिन से दे रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। नगर काउंसिल में अस्थाई तौर पर कार्यरत वीरू की गीला और सूखा कूड़ा अलग करने दौरान किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई थी। उसके बाद से पीड़ित परिवार ने नगर काउंसिल में पारिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की जिला प्रशासन से मांग की थी। मांग पूरी न होने पर तीन दिसंबर से पीड़ित परिवार नगर काउंसिल दफ्तर के सामने वीरू का शव रखकर धरने पर बैठ गया था। शनिवार को भी पीड़ित परिवार शव के साथ धरने पर बैठा रहा।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 11 दिसंबर को कांग्रेसी नेता ब्रह्म मोहिंदरा के घर के समक्ष वीरू का शव रखकर घेराव किया जाएगा। सफाई सेवक यूनियन के नेता अशोक कुमार सारवान, रमेश गैचंद, सोमनाथ, चौमादर, फतेहचंद, अरूज जी, मातादीन, विश्वनाथ, प्रेम सारवान, बिंटू, सोमराज और राकेश कुमार मोहल्ला रठोड़ांवाला में मृतक नौजवान के घर एकत्र हुए। इस मौके पर एसएचओ जतिंदर सिंह और नायब तहसीलदार ने इन नेताओं के साथ बातचीत की। इस मौके पर रमेश जैचन्द ने बताया कि नगर काउंसिल की लापरवाही के कारण सफाई सेवक वीरू की मौत हुई है और वह चाहते हैं कि माहौल शांतिमय रहे। उन्होंने कहा कि नौजवान की मौत के बाद परिवार में कमाने वाला नहीं है और उसका एक छोटा बच्चा भी है। बीते समय में ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को नौकरी व आर्थिक मदद मिली है और वह भी इसी मांग को ले कर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें