फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कनाडा भेजने और शादी के नाम पर धोखाधड़ी, युवती की सदमे में मौत

Tue, 08 Sep 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। कनाडा भेजने और शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। कनाडा गए पति द्वारा संपर्क तोड़ने और 20 लाख रुपये वापस न करने के सदमे में एक युवती की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। थाना मैहना पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
धुड़कोट ताहली निवासी बलजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन हरप्रीत कौर आईलेट्स पास थी और विदेश पढ़ाई करना चाहती थी। जरमनदीप सिंह के आईलेट्स में 7 बैंड थे पर कनाडा जाने के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। बलजीत के परिवार ने 2022 में करीब 20 लाख रुपये खर्च कर जरमनदीप को कनाडा भेजा था। जरमनदीप 1 अप्रैल 2024 को भारत आया और हरप्रीत कौर से शादी की। शादी के एक महीने बाद वह कनाडा लौट गया और हरप्रीत व उसके परिवार से बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने हरप्रीत का कनाडा वीजा नहीं लगवाया और न ही 20 लाख रुपये लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
पति द्वारा संपर्क खत्म करने और धोखे के कारण हरप्रीत मानसिक रूप से परेशान रहने लगी जिससे उसकी तबीयत लगातार खराब होती गई। गंभीर हालत में उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 3 सितंबर को उसकी मौत हो गई। डीएसपी रैंक की अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जरमनदीप सिंह, ससुर सतपाल सिंह और सास बलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई नाहर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें