फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन नगरी निवासी एक महिला को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के ससुर की शिकायत पर थाना नंबर 1 की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जैन नगरी निवासी ओम प्रकाश पुत्र हंसराज ने बताया कि वर्ष 2017 में वेदांता अस्पताल रविदास नगर जालंधर सिटी निवासी अशोक शर्मा ने उसकी पुत्रवधू को रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर उनसे 1 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए और नौकरी भी नहीं लगवाया। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अशोक शर्मा के खिलाफ भांदस की धारा 420 के तहत मुकदमा नंबर 233 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक थानेदार भगवान सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें