फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से 50 हजार लूटकर आरोपी फरार, कर्मचारियों को पीटा, हथियार लेकर आए थे चारों आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर)। हथियारबंद लुटेरे रविवार रात ढाई बजे पेट्रोल पंप पर काम करने वाले वर्करों से से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वह पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। सुखदेव सिंह ने बताया कि वह चोहड़ा गांव के पास स्थित दशमेश फिलिंग स्टेशन पर काम करता है। रविवार रात वह पंप के दफ्तर के अंदर सो रहा था। रात ढाई बजे एक युवक ने दरवाजा खटखटा कर उसे पेट्रोल डालने के लिए कहा। जब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो वहां तीन चार हथियारबंद युवक थे। उन्होंने उसे उसे धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभलता उन लोगों ने उससे 50 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान पंप पर काम करने वाले और वर्कर उठे तो उन लुटेरों ने उन्हें पीटा और फरार हो गए। सुखदेव सिंह ने बताया कि लुटेरे जाते हुए पंप में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस के अधिकारी एएसपी तुषार गुप्ता व एसएचओ इकबाल सिंह घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें